ट्रेडिशनल स्कूल या होमस्कूलिंग: इंडियन पैरेंट्स के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट?

हमारी पढ़ाई-लिखाई का तरीका भले ही प्राचीन ज्ञान केंद्रों या गुरुकुलों से शुरू हुआ हो, लेकिन आज का ये स्कूल सिस्टम बहुत पुराना नहीं है। तय सिलेबस, क्लासरूम, यूनिफॉर्म और एग्जाम्स वाली यह व्यवस्था हाल ही की देन है।

लगभग 200 साल पहले इसकी शुरुआत हुई थी। यूरोप का 'प्रशियन मॉडल' (Prussian Model), इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन की जरूरतें और इंडिया में 1835 की लॉर्ड मैकाले की एजुकेशन पॉलिसी ने इस 'फैक्ट्री स्टाइल' स्कूल सिस्टम को जन्म दिया। बेल बजने पर पीरियड बदलना, एक जैसी ड्रेस पहनना और एक ही एज ग्रुप के बच्चों को एक ही ढांचे पर ढालना उसी दौर की सोच थी।

रियलिटी ये है के आज 21वीं सदी में दुनिया की थिंकिंग, टेक्नोलॉजी और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। लेकिन हमारा एजुकेशन सिस्टम आज भी उसी 200 साल पुराने स्ट्रक्चर में अटका हुआ है। आज के टाइम की प्रैक्टिकल जरूरतों और इस ट्रेडिशनल सिस्टम के बीच काफी दूरी आ गई है।

इंडियन ट्रेडिशनल स्कूल सिस्टम की मौजूदा परेशानियां

इंडिया में इन्स्टिट्यूशनल एजुकेशन सिस्टम आज कई गंभीर दिक्कतों से जूझ रहा है। इसकी मेन प्रॉब्लम्स नीचे विश्लेषण किया गया है।

ओवरक्राउडिंग और क्लासरूम स्ट्रक्चर: इंडिया के राइट टू एजुकेशन एक्ट (RTE Act 2009) के मुताबिक स्टूडेंट-टीचर रेशियो 30:1 या ज्यादा से ज्यादा हो तो 35:1 होना चाहिए। लेकिन ग्राउंड रियलिटी यह है कि कई स्कूलों में 50 से 70 बच्चों पर सिर्फ एक ही टीचर होता है। इस ओवरक्राउडेड माहौल में हर बच्चे पर अलग से ध्यान देना सच में नामुमकिन हो जाता है। इसका नतीजा यह है कि प्रैक्टिकल लर्निंग छूट जाती है और सिर्फ रट्टा मारने पर जोर रहता है।

प्रैक्टिकल लाइफ स्किल्स की कमी और NEP 2020 का स्लो इम्प्लीमेंटेशन: इंडियन गवर्नमेंट ने साल 2020 में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) लाकर एजुकेशन में फ्लेक्सिबिलिटी और स्किल्स को बढ़ावा देने की बात कही। लेकिन ज्यादातर स्कूलों में यह बात सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। फाइनेंशियल लिटरेसी, क्रिटिकल थिंकिंग और इमोशनल इंटेलिजेंस जैसी जरूरी बातें आज भी टेक्स्टबुक्स से गायब हैं।

कमर्शियलाइजेशन और बेकाबू बजट: ज्यादातर प्राइवेट स्कूल अब पढ़ाई से ज्यादा प्रॉफिट कमाने पर ध्यान दे रहे हैं। नया सेशन शुरू होते ही 10%-20% फीस बढ़ा दी जाती है। फिर साल के बीच में हिडन चार्जेस और महंगी बुक्स-यूनिफॉर्म एक ही जगह से लेने का प्रेशर बनाया जाता है। यह सब मिडिल क्लास फैमिलीज के बजट पर भारी पड़ता है। दूसरी तरफ, ज्यादातर गवर्नमेंट स्कूलों में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई की क्वालिटी काफी खराब है।

मेंटल स्ट्रेस, टॉर्चर और डिप्रेशन: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट ('Accidental Deaths & Suicides in India') के मुताबिक, उस साल इंडिया में 13,800 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सुसाइड जैसा भयानक कदम उठाया। इसका मुख्य कारण पढ़ाई का प्रेशर, एग्जाम का डर, फैमिली प्रेशर और स्कूलों में होने वाला मेंटल या फिजिकल टॉर्चर है।

ग्लोबल ट्रेंड और होमस्कूलिंग के ऑप्शंस

दुनिया की डेवलप्ड कंट्रीज में अब 'होमस्कूलिंग' बढ़ रही है। इसमें बच्चे स्कूल जाने के बजाय घर पर पैरेंट्स की गाइडेंस में पढ़ते हैं। दुनिया भर में होमस्कूलिंग की सक्सेस और इसके मेन बेनेफिट्स नीचे दिये गये है।

इंटरनेशनल लेवल पर पहचान और डेटा: अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसी कंट्रीज में होमस्कूलिंग बहुत पॉपुलर है और इसे पूरी तरहा से लीगल स्टेटस हासिल है। 'यूएस नेशनल सेंटर फॉर एजुकेशन स्टैटिस्टिक्स' (NCES) के 2022-2023 के डेटा के मुताबिक, अकेले अमेरिका में ही 31 लाख से ज्यादा बच्चे होमस्कूलिंग के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं।

अकैडमिक्स में बेहतर परफॉर्मेंस: स्टडीज में देखा गया है कि इंटरनेशनल लेवल के टेस्ट्स (जैसे SAT या ACT) में होमस्कूलिंग करने वाले बच्चे ट्रेडिशनल स्कूल के बच्चों के कम्पेरिज़न में औसतन 15% से 30% ज्यादा स्कोर हासिल करते हैं। हार्वर्ड, ऑक्सफर्ड और एमआईटी जैसी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज भी अब होमस्कूलिंग करने वाले बच्चों को खुशी-खुशी एडमिशन दे रही हैं।

अपनी स्पीड से सीखने की फ्रीडम (Self-paced Learning): होमस्कूलिंग बच्चे को अपने इंटरेस्ट और स्पीड के हिसाब से सीखने की फ्रीडम देती है। अगर कोई बच्चा मैथ्स में वीक है, लेकिन कोडिंग, साइंस या आर्ट्स में बहुत अच्छा है, तो उसे मैथ्स के डर में दिन-रात परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे बेकार की रैंक रेस खत्म होती है और पैरेंट्स व बच्चे के बीच बॉन्डिंग ज्यादा मजबूत होती है।

इंडिया में होमस्कूलिंग की प्रैक्टिकल रियलिटी और चैलेंज

कई लोग सोचते हैं कि इंडिया में होमस्कूलिंग करने के बाद बच्चा आगे करियर बना पाएगा या नहीं ? लेकिन सच्चाई यह है कि इंडिया में होमस्कूलिंग पूरी तरह से लीगल और वैलिड है।

गवर्नमेंट अप्रूवल और बोर्ड एग्जाम्स: इंडिया में होमस्कूलिंग करने वाले बच्चों को बोर्ड सर्टिफिकेट दिलाने के लिए गवर्नमेंट अप्रूव्ड ऑर्गनाइजेशन 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग' (NIOS) मौजूद है। 10वीं और 12वीं के लिए NIOS के सर्टिफिकेट की वैल्यू CBSE या ICSE बोर्ड के बराबर ही होती है। यहां से पास होकर बच्चे JEE, NEET, CUET या CA जैसी देश की तमाम बड़ी कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में बैठ सकते हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) में भी ओपन स्कूलिंग को बराबर का स्टेटस दिया गया है।

सोशल इंटरैक्शन की चिंता का सॉल्यूशन: कई लोगों को लगता है कि स्कूल न जाने से उनका बच्चा अकेला पड़ जाएगा। लेकिन हकीकत नहीं है । लोकल स्पोर्ट्स क्लब, आर्ट सेंटर, साइंस क्लब या होमस्कूलिंग करने वाले दूसरे पैरेंट्स के साथ मिलकर 'ग्रुप' बनाकर इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आसानी से निकाला जा सकता है।

हाइब्रिड मॉडल और गवर्नमेंट इनिशिएटिव: वर्किंग पैरेंट्स के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' एक शानदार सॉल्यूशन है। इसमें मेन स्टडी घर पर होती है, जबकि प्रैक्टिकल वर्क या एक्टिविटीज के लिए हफ्ते में 1-2 दिन किसी इंस्टीट्यूशन सेंटर या लैब में जाना होता है। इंडिया में दिल्ली सरकार का 'वर्चुअल स्कूल' (DMVS) और NEP 2020 की 'ब्लेंडेड लर्निंग' पॉलिसी इसी सोच के सरकारी एग्जांपल्स हैं। आज की डेट में बड़े शहरों में पैरेंट्स खुद छोटे-छोटे 'माइक्रो-स्कूल' या 'लर्निंग पॉड्स' बनाकर इसे इम्प्लीमेंट कर रहे हैं । लेकिन इसकी परिधि अभी भी बहत कम है।

निष्कर्ष

एजुकेशन का मकसद सिर्फ डिग्री बांटना नहीं, बल्कि बच्चों को काबिल बनाना है। आने वाली पीढ़ी को पढ़ाई के प्रेशर और अंधी दौड़ से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए अल्टरनेटिव तरीकों पर ध्यान देना होगा। अगर पैरेंट्स और पॉलिसी-मेकर्स होमस्कूलिंग या हाइब्रिड मॉडल को अपनाएं, तो इससे बच्चों की मेंटल हेल्थ बचेगी और वे इंडिपेंडेंट इंसान बन सकेंगे। जिसके जरिए एक बेहतर समाज बनाया जा सकता है।