स्मार्ट स्टडी का साइंटिफिक फॉर्मूला: कम पढ़ाई में भी पाएं शानदार मार्क्स
रात के दो बज रहे हैं। कमरे में टेबल लैंप जल रहा है, चाय का कप ठंडा हो चुका है और सामने रखी हैवी टेक्स्टबुक के पेजेस पर पीला हाइलाइटर फैला हुआ है। लेकिन आख़िर में रिजल्ट क्या मिलता है? सिरदर्द, आंखों में जलन और यह डर कि कहीं सुबह क्वेश्चन पेपर देखते ही सब कुछ ब्लैंक न हो जाए!
हममें से ज़्यादातर स्टूडेंट्स ने अपने स्कूल या कॉलेज के दिनों में यह सिचुएशन बार-बार झेली है। इंडियन एजुकेशन सिस्टम में अक्सर इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि स्टूडेंट कितनी देर कुर्सी पर बैठा रहा। 10 घंटे? बहुत बढ़िया! 12 घंटे? और भी शानदार! पर क्या सच में ऐसा है?
बिल्कुल नहीं। सवाल यह नहीं है कि आपने बुक्स के सामने कितने घंटे स्पेंड किए, बल्कि सवाल यह है कि उन घंटों में आपके ब्रेन ने कितनी नॉलेज एब्जॉर्ब की, कितना अपने सीखा।
कॉम्पिटिशन का प्रेशर और रट्टा मारने का ट्रैप
हमारे देश में बोर्ड एग्ज़ाम्स से लेकर JEE, NEET या UPSC जैसे एंट्रेंस टेस्ट्स का माहौल ऐसा बना दिया जाता है जैसे यह लाइफ का लास्ट चांस हो। कोटा से लेकर मुखर्जी नगर तक और छोटे शहरों के कमरों में बैठे लाखों स्टूडेंट्स एक ही रेस में भागे जा रहे हैं। पेरेंट्स की उम्मीदें, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स का दांव और फ्रेंड्स से आगे निकलने का कॉम्पिटिशन–इस प्रेशर में फंसा स्टूडेंट एक ही मिस्टेक बार-बार दोहराता है: रट्टा मारना और सिर्फ रट्टा मारना(Rote Learning)।
बुक उठाई, एक ही पैराग्राफ़ को पचास बार रिपीट किया और मान लिया कि तैयारी पक्की है।
पर रुकिए! साइकोलॉजिस्ट्स इसे 'इल्यूजन ऑफ़ कॉम्पिटेंस'(Illusion of Competence) कहते हैं। यानी जब तक बुक आपके सामने खुली है, लगता है सब याद है। जैसे ही बुक बंद हुई–माइंड पूरी तरह ब्लैंक। रटने से इंफॉर्मेशन्स सिर्फ़ हमारी शॉर्ट-टर्म मेमोरी(Short-term Memory) में स्टोर होती हैं। जैसे ही एग्ज़ाम का स्ट्रेस हावी होता है, वह सब कुछ धुंधला हो जाता है।
साइंस क्या कहता है? (साइंटिफिक प्रूफ और रिसर्च)
यह कोई मनगढ़ंत बातें या सिर्फ़ थ्योरिटिकल दावे नहीं हैं। कॉग्निटिव न्यूरोसाइंस और मॉडर्न साइकोलॉजी ने इन तकनीकों की इफेक्टिवनेस को बार-बार प्रूफ किया है। 1885 में जर्मन साइकोलॉजिस्ट हरमन एबिंगहॉस(Hermann Ebbinghaus) ने अपने फेमस 'फॉरगेटिंग कर्व'(Forgetting Curve) रिसर्च में दिखाया था कि अगर सही टाइम पर रिवीजन न किया जाए, तो इंसान 24 घंटे के अंदर पढ़ी गई इंफॉर्मेशन का लगभग 70% हिस्सा भूल जाता है। वहीं, 2006 में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स हेनरी रोएडिगर और जेफ्री कार्पिक(Henry Roediger & Jeffrey Karpicke) के एक्सपेरिमेंट्स ने साबित किया कि बार-बार रीडिंग करने के मुकाबले 'एक्टिव रिकॉल'(Active Recall) का यूज़ करने वाले स्टूडेंट्स की मेमोरी 50% से 80% तक ज़्यादा स्ट्रांग होती है।
कम टाइम में ज़्यादा याद रखने की 4 साइंटिफिक टेक्निक्स
अगर आप रोज़ घंटों बैठकर किताबों को घूरते रहते हैं, तो अब टाइम आ गया के आप अपनी स्ट्रेटेजी को बदल दे। पढ़ाई को बोझ बनाने के बजाय दुनिया भर के टॉपर्स द्वारा यूज़ की जाने वाली इन साइंटिफिक टेक्निक्स को फॉलो करें:
1. एक्टिव रिकॉल (Active Recall): यह पारंपरिक पढ़ाई का ठीक उल्टा है। सिर्फ़ पैसिव तरीके से पेजेस पलटने के बजाय बुक बंद कीजिए और खुद से क्वेश्चंस पूछिए। आपने जो अभी पढ़ा, उसके मेन पॉइंट्स क्या थे? एक प्लेन पेपर पर बिना देखे वो सब लिख डालिए जो आपको याद है या खुद को ही बोलकर सुनाइए। जब ब्रेन को इंफॉर्मेशन वापस रिकॉल(Retrieve) करने के लिए ज़ोर लगाना पड़ता है, तब न्यूरॉन्स के बीच का कनेक्शन मज़बूत होता है।
2. स्पेसड रिपीटिशन (Spaced Repetition): एग्ज़ाम से एक रात पहले पूरी बुक रटने की कोशिश सबसे बेकार स्ट्रेटेजी है। हरमन एबिंगहॉस के फॉरगेटिंग कर्व को बीट करने के लिए अपनी स्टडीज को टाइम इंटरवल्स में डिवाइड करें। आज पढ़े गए टॉपिक को 24 घंटे बाद फिर रिवाइज करें, उसके बाद तीसरे दिन, फिर सातवें दिन और फिर एक महीने बाद। इस बैलेंस्ड इंटरवल से ब्रेन को सिग्नल मिलता है कि यह इंफॉर्मेशन बहुत इम्पॉर्टेंट है, और वह इसे परमानेंट लॉन्ग-टर्म मेमोरी में सेव कर लेता है।
3. पोमोडोरो टेक्निक (Pomodoro Technique): इंसानी दिमाग लगातार घंटों तक एक ही स्पीड से फोकस नहीं रह सकता। न्यूरोसाइंस के मुताबिक, इंसानी अटेंशन स्पैन लिमिटेड होता है। पोमोडोरो टेक्निक में आप 25 मिनट पूरी एकाग्रता से पढ़ते हैं–बिना फोन छुए, बिना डिस्ट्रैक्शन के। इसके बाद ठीक 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेते हैं। जब आप ऐसे 4 साइकल्स पूरे कर लें, तो इसके बाद एक 20-30 मिनट का लंबा ब्रेक लें। इससे माइंड में डोपामाइन का बैलेंस बना रहता है और थकावट नहीं होती।
4. फेनमैन टेक्निक (Feynman Technique): ग्रेट फिजिसिस्ट रिचर्ड फेनमैन के नाम पर बनी यह टेक्निक किसी भी कॉम्प्लेक्स टॉपिक को समझने का सबसे ईज़ी तरीका है। किसी भी टफ चैप्टर को पढ़ने के बाद उसे अपनी सिंपल लैंग्वेज में किसी ऐसे इंसान को समझाएं जिसे उस सब्जेक्ट का कुछ भी न पता हो–जैसे आपका कोई छोटा भाई-बहन या फ्रेंड। अगर कोई सुनने वाला न हो, तो इमेजिन करके खुद को ही पढ़ाएं। जहां भी आप समझाते हुए अटकें, समझ जाइए कि वही आपकी अंडरस्टैंडिंग का लूपहोल है और आपको उस पार्ट को दोबारा री-रीड करने की ज़रूरत है।
एग्ज़ाम के डर को दूर भगाने और फोकस बढ़ाने के प्रैक्टिकल टिप्स
टेक्निक्स अपनी जगह हैं, लेकिन अगर माइंड में एग्ज़ाम का डर बैठा है तो बेस्ट तैयारी भी एग्ज़ाम हॉल में काम नहीं आती। इस मेंटल प्रेशर और एंग्जायटी को कैसे कंट्रोल करें?
नींद से कॉम्प्रोमाइज बिल्कुल नहीं (लगातार नींद या बायफेसिक स्लीप): एग्ज़ाम से पहली रात जगकर पढ़ना सबसे गलत डिसीजन है। जब हम सोते हैं, तभी हमारा ब्रेन दिनभर पढ़ी गई बातों को प्रोसेस और सेट (Memory Consolidation) करता है। वैसे तो रात में लगातार 7 से 8 घंटे की नींद सबसे बेस्ट मानी जाती है क्योंकि यह ब्रेन के स्लीप साइकिल्स (Deep Sleep और REM Sleep) को पूरा करती है। लेकिन अगर किसी वजह से आप लगातार 8 घंटे नहीं सो पाते, तो साइंस 'बायफेसिक स्लीप' (Biphasic Sleep) की परमिशन भी देता है। यानी आप रात में 5-6 घंटे की पूरी नींद लें और दोपहर में 1 से 1.5 घंटे का एक पावर नैप (Power Nap) ले लें। कुल मिलाकर 7-8 घंटे का कोटा पूरा होना चाहिए। बस ध्यान रखें कि नींद को बहुत ज्यादा छोटे-छोटे टुकड़ों (जैसे 2-2 घंटे) में न तोड़ें, वरना ब्रेन की डीप रिसेट प्रोसेस डिस्टर्ब हो सकती है।
कंपैरिजन के टॉक्सिक ट्रैप से बचें: "तूने कितना रिवीजन कर लिया?"--एग्ज़ाम हॉल के बाहर फ्रेंड्स के साथ यह एक सवाल पूरे कॉन्फिडेंस को शेक कर देता है। हर स्टूडेंट के सीखने और समझने की स्पीड अलग होती है। लास्ट मोमेंट पर दूसरों की तैयारी जानने की कोशिश सिर्फ़ पैनिक क्रिएट करती है। अपनी स्ट्रेटेजी पर ट्रस्ट रखें।
फिजियोलॉजिकल साइ (Physiological Sigh) और ब्रीदिंग कंट्रोल: जब भी लगे कि घबराहट बढ़ रही है, हार्टबीट तेज़ हो रही है और हाथ कांप रहे हैं, तो तुरंत पॉज़ लें। अपनी बैक सीधी करें, नाक से दो बार गहरी सांस अंदर खींचें (एक लंबी सांस, फिर तुरंत एक छोटी सांस) और मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। ऐसा 3-4 बार करने से बॉडी का पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है और एंग्जायटी का लेवल तुरंत डाउन हो जाता है।
डिजिटल डिटॉक्स और डीप वर्क: स्टडीज के दौरान फोन पर आने वाला एक नोटिफिकेशन भी आपकी कंसंट्रेशन को ब्रेक करने के लिए काफ़ी है। साइंटिफिक स्टडीज से पता चलता है कि एक बार फोकस हटने के बाद दोबारा 100% कंसंट्रेशन हासिल करने में ब्रेन को लगभग 20-25 मिनट का टाइम लगता है। इसलिए पढ़ाई के दौरान फोन को 'डू नॉट डिस्टर्ब' मोड पर रखें या दूसरे रूम में रख दें।
माइंडसेट बदलिए, रिजल्ट्स अपने आप बदलेंगे
एग्ज़ाम सिर्फ़ आपकी मेमोराइजेशन पावर का टेस्ट नहीं है, यह इस बात का भी टेस्ट है कि आप प्रेशर सिचुएशन में अपने माइंड को कितना शांत और बैलेंस्ड रख पाते हैं। 14 घंटे की थकाऊ पढ़ाई से कहीं बेहतर है 4 घंटे की साइंटिफिक, स्मार्ट और फोकस्ड स्टडी।
रटने की पुरानी आदतों को छोड़िए। जब आप साइंस द्वारा प्रूव्ड इन मेथड्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करेंगे, तो न केवल एग्ज़ाम का डर गायब होगा, बल्कि लर्निंग का असली मज़ा भी एक्सपीरियंस होगा।
Discussion
0 Comments